Edited By Team Khabarsunlo
कभी सोचा है, घर में हर चीज़ में प्लास्टिक घुसा बैठा है? खाना बचा तो प्लास्टिक डिब्बा, पानी रखना है तो प्लास्टिक बोतल। माइक्रोवेव? अरे वो भी प्लास्टिक कंटेनर में!और यहीं खेल हो जाता है शुरू — ये सस्ता प्लास्टिक धीरे-धीरे हमारी सेहत खा रहा है।
कहां गड़बड़ कर देते हैं हम?
• गरम खाना प्लास्टिक में रख दिया — बड़ी गड़बड़!
• वही बोतल बार-बार धुला के यूज़ कर रहे — मतलब जहर पियो रोज़।
• माइक्रोवेव में वही पुराना डिब्बा डाल दिया — केमिकल सीधा पेट में।
• प्लास्टिक की थाली, प्लास्टिक का ग्लास — सस्ता पड़े, महंगा पड़ेगा बाद में।
क्या सच में खतरा है?
हां भाई! रिसर्च कहती है प्लास्टिक में BPA और और भी केमिकल होते हैं। ये अंदर जाते रहते हैं और हार्मोन का खेल बिगाड़ देते हैं। धीरे-धीरे कैंसर तक की नौबत आ सकती है।
Source:
Rochester JR. Bisphenol A and human health. Reproductive Toxicology, 2013.
यहां देख लो
प्लास्टिक ही नहीं, Microplastic भी!
आजकल रिसर्च कह रही है — प्लास्टिक सिर्फ डिब्बे तक नहीं रुकता। जब आप बार-बार वही प्लास्टिक यूज़ करते हैं, गरम खाना रखते हैं — छोटे-छोटे टुकड़े यानी Microplastic भी निकलकर खाने में घुलते रहते हैं।
ये छोटे कण दिखते नहीं, लेकिन पेट में जाते हैं और धीरे-धीरे हार्मोन से लेकर पाचन तक सब बिगाड़ सकते हैं। कुछ रिसर्च तो कह रही हैं कि Microplastic इंसानी खून और फेफड़ों में भी मिल चुका है! ये कैंसर, हार्मोन गड़बड़ी और फर्टिलिटी प्रॉब्लम तक बढ़ा सकते हैं।
अब करना क्या है?
• खाना गरम रखना है? कांच या स्टील।
• माइक्रोवेव में डालना है? कांच का बर्तन रखो।
• बच्चों को बोतल देनी है? BPA फ्री या तांबे की बोतल।
• पुरानी प्लास्टिक बोतल भूल जाओ — स्टील यूज़ करो।
• दादी-नानी वाला घड़ा, स्टील के डिब्बे — यही असली चीज़ हैं।
बस आदत बदलो, सेहत सुधारेगी!
जितना सस्ता लगता है न प्लास्टिक — उतना ही महंगा पड़ेगा सेहत पर। इसलिए आज से थोड़ा-थोड़ा बदलो। कल को पछताना ना पड़े।
अगर बात जमी हो तो इसे आगे भेजो — घर-घर तक पहुंचे बात। खाना साफ, बर्तन साफ — प्लास्टिक से दूर, बीमारी से दूर!
Proudly powered by WordPress
-
संडास करते वक्त मोबाइल चलाना हो सकता है जानलेवा: खत्म हो जाता है Brain-Gut Axis का कनेक्शन!
Edited by Admin. टॉयलेट में मोबाइल यूज करने से Gut-Brain Axis टूट सकता है, piles, rectal prolapse और infection का […]
-
EPF निकासी के नए नियम 2025: अब रिटायरमेंट से पहले PF का पैसा कैसे निकालें?
सरकार जल्द ही PF निकासी नियमों में बदलाव ला रही है। जानिए नया नियम, पैसा निकालने की शर्तें और कैसे […]
-
Donald Trump को हुई नसों की बीमारी , जानिए क्या है chronic venus insufficiency कैसे करें इससे बचाव ।
कई बार बड़े-बड़े नेताओं की सेहत की बातें भी हम आम लोगों के लिए सबक छोड़ जाती हैं। हाल ही […]




