Donald Trump को हुई नसों की बीमारी , जानिए क्या है chronic venus insufficiency कैसे करें इससे बचाव ।

कई बार बड़े-बड़े नेताओं की सेहत की बातें भी हम आम लोगों के लिए सबक छोड़ जाती हैं। हाल ही में अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की एक हेल्थ अपडेट ने सबका ध्यान खींचा। उनके पैरों में सूजन दिखी और पता चला कि उन्हें Chronic Venous Insufficiency नाम की नसों की बीमारी है।

अब आप कहेंगे, ट्रंप साहब को क्या हुआ, उससे हमें क्या! लेकिन रुकिए — ये परेशानी उम्र बढ़ने के साथ कभी भी किसी को भी हो सकती है। इसलिए आज इसी बहाने जानते हैं कि आखिर ये बीमारी है क्या, कैसे बचा जाए और अगर लक्षण दिखें तो क्या करना चाहिए।


क्या है Chronic Venous Insufficiency?

anatomy, woman, human, body, skin, organs, schema, lung, biology, teaching, people, science, medicine, nursing, anatomy, anatomy, anatomy, human, human, body, body, body, body, body, biology, teaching, people, science, science, science, medicine
pic credit -atus

असल में जब हमारे पैरों की नसों में खून ऊपर दिल तक जाने में दिक्कत आती है तो खून पैरों में जमने लगता है। इसी को Chronic Venous Insufficiency या CVI कहते हैं। ये सुनने में जितनी भारी लगती है, उतनी गंभीर हर बार नहीं होती — लेकिन इसे नज़रअंदाज भी नहीं किया जा सकता।


ट्रंप को कैसे पता चला?

कई इंटरनेशनल मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक (BBC Report) ट्रंप को पैरों में सूजन महसूस हुई। फिर व्हाइट हाउस के डॉक्टरों ने चेकअप किया और यही बीमारी पाई। उनका कहना है कि फिलहाल ट्रंप की हालत बिल्कुल ठीक है और कोई बड़ी चिंता की बात नहीं है।


क्या आपको भी ये बीमारी हो सकती है?

अगर आपकी उम्र 60 के पार है, वजन ज्यादा है, आप ज्यादा देर खड़े रहते हैं या कभी खून जमने की दिक्कत झेल चुके हैं — तो हां, यह परेशानी हो सकती है।
वैसे ये कोई नई बात नहीं है। भारत में भी लाखों लोगों को नसों की यही तकलीफ होती है, पर अक्सर लोग इसे ‘थकान’ या ‘गर्मी में सूजन’ समझ कर टाल देते हैं।


लक्षण जो इग्नोर नहीं करने चाहिए

  • पैरों में बार-बार सूजन आना
  • भारीपन महसूस होना
  • खुजली या हल्का दर्द
  • लंबा खड़े रहने पर पैरों में जलन
  • कुछ मामलों में घाव या अल्सर भी बन जाते हैं

अगर ऐसे लक्षण दिखें तो डॉक्टर से सलाह लें। कई बार लोग घरेलू नुस्खों से ठीक करना चाहते हैं लेकिन नसों की बीमारी में देरी करना ठीक नहीं।


बचाव के आसान तरीके

मैंने खुद अपने घर में देखा है कि मेरे नाना जी को भी ये दिक्कत थी। डॉक्टर ने कुछ सिंपल बातें बताई थीं — वही यहां शेयर कर रहा हूं:

  • ज्यादा देर तक एक जगह खड़े ना रहें
  • पैरों को ऊंचा करके आराम करें
  • अगर डॉक्टर कहे तो स्पेशल जुराबें पहनें
  • वजन काबू में रखें
  • धूम्रपान न करें

ये बातें छोटी लग सकती हैं, लेकिन इनका असर बड़ा होता है।

Proudly powered by WordPress

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top